प्रेगनेंसी में सेक्स को आसान बनाने के लिए पोज़िशन्स - प्रेगनेंसी सेक्स पोज़िशन्स

 गर्भावस्था के दौरान सेक्स से पहले कुछ सेक्स पोजिशन्स का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। अन्यथा इसका असर प्रेगनेंसी पर भी हो सकता है। जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान किन सेक्स पोजिशन्स को चुनें।

गर्भावस्था के दौरान सेक्स को लेकर लोगों के मन में कई तरह के विचार उठते हैं। दरअसल सेक्स भी रिलेशनशिप का एक महत्वपूर्ण अंग है। मगर प्रेगनेंसी के वक्त पेट के बढ़ने से बॉडी को बैलेंस करना मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर सेक्स के लिए मिशनरी पोज़िशन को चुना जाता है। जिसमें महिलाएं पीठ के बल लेटती हैं। वो पोजिशन प्रेगनेंसी के दौरान समस्या का कारण बन सकती है। इन पोजिशन में बैली पर पूरा दबाव आता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान सेक्स से पहले कुछ सेक्स पोजिशन्स का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। अन्यथा इसका असर प्रेगनेंसी पर भी हो सकता है। जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान किन  सेक्स पोजिशन्स को चुनें


इस बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रितु सेठी का कहना है कि रिश्तों में इंटिमेसी आवश्यक है। प्रेगनेंसी में सेक्स करना नॉर्मल है। मगर आपके पेट पर आने वाला किसी प्रकार का दबाव प्रेगनेंसी में नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में सेक्स के लिए कंफर्टेबल पोज़िशन (agreeable sex position) को चुनना ज़रूरी है। दरअसल, सेक्स का असर आपकी प्रेगनेंसी पर तब तक नहीं होता है, जब तक आप किसी प्रकार के दर्द, ऐंठन और ब्लीडिंग से नहीं गुज़र रहे हैं। वे लोग जिनका प्लीसेंटा लो है उन्हें सेक्स से बचना चाहिए। उनके लिए पेनेट्रेटिव सेक्स ब्लीडिंग का कारण बन सकता है।


नेशनल चाइल्ड बर्थ ट्रस्ट के अनुसार अधिकतर कपल्स का मानना है कि सेक्स से मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। मगर ऐसा नहीं हैं। अगर आप सेक्स को लेकर असमंजस में है, तो इस बारे में अपनी डॉक्टस से सलाह लें।


जानते हैं सेक्स के लिए  कंफर्टेबल पोज़िशन्स

1. स्पूनिंग पोज़िशन



इसमें पेट पर दबाव आने की संभावना नहीं रहती है। इस पोजिशन में आपका पार्टनर आपके पीछे रहता है, जो पेनिस को पीछे से पेनिट्रेट (infiltrate) करता है। इसके अलावा क्लीटोरिस को टच करके पार्टनर को प्लैजर देने की भी कोशिश करता है। दूसरी और तीसरी तिमाही ये सेक्स पोज़िशन उचित रहती है। इस पोज़िशन से आपकी बैली हेल्दी बनी रहती है।


2. स्टैण्डिंग पोज़िशन


अगर आपको 20 सप्ताह की प्रेगनेंसी (pregnancy) है, तो स्टैण्डिंग पोजिशन (standing position) आपके लिए कारगर साबित होने लगती हैं। दरअसल 20 हफ्तों के बाद बॉडी को बैलेंस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रेगनेंट पार्टनर दीवार को पकड़कर खड़ा हो सकता है, जिससे बैलेंस मेंटेन रहता है और यौन संबध बनाने में आसानी होती है। पहली और दूसरी तिमाही में इसे सेक्स पोज़िशन को चुनने की राय दी जाती है।


3. फ्लोटिंग पोजिशन


अगर आप इस पोज़िशन में सेक्स करते हैं, तो इसके लिए प्रेगनेंट पार्टनर को अपने साथी के ऊपर आना होगा। बहुत से लोग बाथटब में भी इस सेक्स पोज़िशन (sex position) को एजॉय करते हैं। तीसरी तिमाही के दौरान इस सेक्स पोज़िशन को अधिकतर चुना जाता है। इसमें पेट पर किसी प्रकार का वज़न और प्रैशर पड़ने का खतरा नहीं रहता है।


4. सिटिड प्रेगनेंसी सेक्स



बॉडी को थकान से बचाने के लिए सिटिड प्रेगनेंसी सेक्स भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें प्रेगनेंट पार्टनर कुर्सी या बैड पर बैठकर इंटरकोर्स कर सकता है। इसमें महिलाएं अपने आराम और कमर दर्द से बचने के लिए पिलो का भी सहारा ले सकती है। इसे किसी भी ट्राइमेस्टर में अपनी सुविधा के हिसाब से किया जा सकता है।


5. गर्ल ऑन टॉप


गर्ल ऑन टॉप पोजिशन में प्रेगनेंट पार्टनर आसानी से मूवमेंट को नियंत्रित कर लेता है। ऐसे में न के वल पेन की संभावना कम होती है बल्कि बैली पर भी इसका असर नहीं होता है। अगर आपको सेक्स के दौरान किसी प्रकार की ऐंठन या दर्द की शिकायत है, तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।


6. साइड बाय साइड



ये बेहद रोमांटिक सेक्शुअल पोजीशन है जिसमें दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे को हग करते हुए साइड बाय साइड लेटे होते हैं। इस दौरान एक-दूसरे को इमोशनल सपोर्ट देने के साथ ही सेक्शुअल प्लेजर भी हासिल किया जा सकता है। इस दौरान महिला की बेली भी कम्फर्टेबल पोजीशन में होती है


7. ओरल रेस्टिंग पोजीशन


प्रेगनेंसी के दौरान ओरल सेक्स कई बार पेनेट्रेटिव सेक्स से बेहतर महसूस होता है। वजह ये है कि इससे आपकी सेक्स ड्राइव को भी सुकून मिलता है और शरीर को मेहनत कम से कम करनी पड़ती है। इस पोजिशन में  महिला रिलैक्स होकर बैठ सकती है और उसका पार्टनर उसे ओरल सेक्स दे सकता है।


8. स्टैंडिंग अप


प्रेगनेंसी में कई बार बैठने से अधिक कम्फर्टेबल लगता है खड़े रहना। इसलिए कपल्स इस पोजीशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दीवार के सहारे खड़े होकर पार्टनर को हग करें और इसके साथ ही पेनेट्रेशन और सेक्शुअल प्लेजर का मजा लें।


9. फ्रॉम बिहाइंड


ये एक बेहद प्रेगनेंसी-फ्रेंडली सेक्स पोज़ है। पेट पर बोझ पड़ने की बजाय महिला इसमें अपने घुटनों के बल आगे की और झुकती है।  इससे सेक्शुअल प्लेजर भी अधिक मिलता है और महिला के शरीर पर बेवजह का प्रेशर भी नहीं आता।

10. एज ऑफ द बेड 


यह पोजीशन Pregnancy Me Sex Kaise Kare प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने में काफी कारगर माना जाता है। इस स्थिति में महिला बेड के किनारे पर पीठ के बल लेट अपने पैरों को फैला देती है और सामने से पुरुष होता है। इस पोजीशन में सेक्स करना सुरक्षित है लेकिन डॉक्टर लंबे समय तक इस तरीके सेक्स करने से मना करते हैं क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा देर तक पीठ के बल सोने से रीढ़ की हड्डी पर प्रेशर पड़ता है जिसके कारण महिला को पीठ में दर्द की शिकायत होती है।




Comments

Popular posts from this blog

तरबूज की उन्नत खेती - एग्रोस्टार रेड बेबी तरबूज (50 ગ્રામ) बीज - तरबूज का उत्पत्ति स्थान - तरबूज खाने के फायदे और नुकसान

केले का सेवन - हृदय मजबूत करता है केला - स्वास्थ्य के लिए क्यों है महत्वपूर्ण - Banana Benefits -

सर्दी के लक्षणों से छुटकारा पाने के तरीके - सर्दी जल्दी कैसे खत्म होती है? - सर्दी-खांसी और जुकाम से हैं परेशान -